फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की फिल्म 'ब्रदर्स' ने पहले वीकएंड पर तोडे़ कमाई के रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस हफ्ते रिलीज हुई ब्रदर्स ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'ब्रदर्स' के लिए स्वतन्त्रता दिवस शानदार रहा। पहले दिन फिल्म ने 15.20 करोड़ की कमाई की। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में जबर्दस्त उछाल आया। फिल्म ने शनिवार को 21.43 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन


फिल्म ने रविवार को भी अच्छी कमाई करते हुए पहले वीकएंड पर कुल 52.08 करोड़ की कमाई कर ली है। 'ब्रदर्स' इस साल 'बजरंगी भाईजान' के बाद पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। प्रोड्यूसर करन जौहर का फिल्म की कमाई पर ट्वीट कर जानकारी दी है।
pic.twitter.com/qbvTzQDcMF— Karan Johar (@karanjohar) August 17, 2015

Trending Videos
विज्ञापन

70 करोड़ के करीब जाकर ठिठकी अजय की 'दृश्यम'

अजय देवगन की दृश्यम से अच्छी शुरूआत के बाद 100 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा है। कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कमाई 68.20 करोड़ हो गई है।

हालांकि फिल्म से ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिल्म की कमाई कोई बुरी भी नहीं कही जा सकती। दृश्यम इस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म से 70 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।

फिल्म ने इस सिर्फ 4.20 करोड़ का बिजनेस किया है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 85 लाख, शनिवार को 1.90 और रविवार को 1.45 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ब्रदर्स को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के बाद दृश्यम से ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें