फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसा पर स्कूलों में होगा लेक्चर, प्रोफेसर समझाएंगे केसे चुनें विषय

Fri, 12 Feb 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को लेकर हिमाचल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कॉलेजों में विद्यार्थियों को च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम को समझने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों में जाने का फैसला लिया है। इसके तहत बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक किया जाएगा। रूसा को लेकर छात्रों के मन में घर गई भ्रांतियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


रूसा निदेशालय की ओर से इस विशेष अभियान के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों की बारहवीं कक्षा में कॉलेज शिक्षकों की एक विशेष टीम जाएगी और हर स्कूल में दो घंटे का लेक्चर दिया जाएगा। सवाल-जवाब का दौर भी चलेगा। मार्च महीने में बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

ऐसे में 28 फरवरी से पहले सभी स्कूलों में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रूसा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी कॉलेजों प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर चार-चार ग्रुप बनाने को कहा है। एक ग्रुप में एक सीनियर प्रोफेसर और कॉलेज के पांच छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन


हर कॉलेज को अपने आसपास के 15 स्कूलों का एक सप्ताह के भीतर दौरा करना होगा। हर स्कूल में हुए कार्यक्रम की रूसा निदेशालय में रिपोर्ट भेजनी होगी। इस कार्य के लिए हर कॉलेज को बीस-बीस हजार रुपये का बजट भी दिया जाएगा।

चिंता का विषय बना हुआ है रूसा- हिमाचल प्रदेश में रूसा प्रणाली लागू होने के बाद से छात्रों और शिक्षकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। प्रदेश विश्वविद्यालय को इस कारण कई कक्षाओं के परीक्षा परिणाम निकालने में भी जूझना पड़ा है। छात्र संगठन भी रूसा सिस्टम का विरोध करते आ रहे हैं।

रूसा के राज्य डा. अमरदेव परियोजना निदेशक कॉलेज में एडमिशन लेने के समय विषय चुनने में छात्रों को परेशानी पेश न आए। इसके लिए स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें