अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी जा रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए अब अमर उजाला की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किया जा सकेगा। फार्म भरकर विद्यार्थी अमर उजाला के जिला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। कक्षा 9वीं से 10वीं, 11वीं से 12वीं एवं बीए तक वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनके अंक पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत थे।
जिन विद्यार्थियों को अखबार में प्रकाशित आवेदन फार्म नहीं मिल पाया है, वे अमर उजाला की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फोटोस्टेट किया हुआ फार्म मान्य नहीं होगा। अमर उजाला द्वारा 225 उन मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए लिखित परीक्षा होगी।