फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: फुटपाथ पर चल रहीं हैं आर्ट क्लासेज

Tue, 22 Sep 2015 04:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज ऑफ आर्ट में 23 दिनों से छात्र-प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। हालांकि अब कैंपस के बाहर से आर्टिस्ट छात्रों को फुटपाथ पर कला की बारीकियों से रूबरू करवा रहे हैं। छात्र जमीन पर बैठकर क्लासेज अटेंड कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, विवाद को सुलझाने के लिए डीयू समेत जेएनयू के शिक्षक भी आगे बढ़े हैं। कॉलेज ऑफ आर्ट में छात्र सरकार से लेकर जंतर-मंतर तक अपना विरोध दर्ज कर चुके हैं। हालांकि अभी तक विवाद नहीं सुलझ सका है।

इसी बीच डूटा की प्रेसिटेंड नंदिता के अलावा जेएनयू के शिक्षक भी कैंपस में छात्रों और शिक्षकों से अलग-अलग बात कर चुके हैं। प्रोफेसर नंदिता के मुताबिक, हमने इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की बात की है, हालांकि अभी तक मामला नहीं सुलझा है।
विज्ञापन


हमारी मांग है कि कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। बता दें कि 30 अगस्त से छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधन सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रहा है।

 जबकि उन्हें मुलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। छात्रों के हंगामे के बीच ही तीन छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। विरोध धरने में बैठे छात्र राकेश, मुस्कान, गीता ने बताया कि यह दिक्कत दो दिन से नहीं, बल्कि एक साल से चल रही है।

प्रिंसिपल से लेकर विभिन्न डिपार्टमेंट फैकल्टी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। छात्रों का आरोप है कि स्टूडेंट टॉयलेट बेहद गंदे हैं, जिसे साफ तक नहीं किया जाता है। दो सेमेस्टर से कैंपस में स्टेशनरी की दुकान नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें