लखनऊ विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एमपीएड) कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी एक अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
फॉर्म बुधवार को वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दिया गया। इसे डाउनलोड और भरकर शारीरिक शिक्षा विभाग में जमा किया जा सकेगा।
यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित ने दी। प्रो. दीक्षित ने बुधवार को बताया कि सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट फॉर्म के साथ लगाना होगा।
यह ड्राफ्ट फाइनेंस ऑफिसर लखनऊ विश्वविद्यालय के पक्ष में देय होगा। एक अक्तूबर तक फॉर्म बिना विलंब शुल्क के जमा होगा। दो और तीन अक्तूबर को फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा।
प्रो. दीक्षित ने बताया कि कोर्स में 30 सीटें हैं और प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा पांच अक्तूबर को होगी। आठ अक्तूबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी और नौ को चुने हुए अभ्यर्थियों की सूची लविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
दस अक्तूबर को अभ्यर्थी अपने एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करेंगे और 11 से क्लासेज शुरू हो जाएंगी। एमपीएड की प्रति सेमेस्टर फीस 25 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
जो लोग विभिन्न संस्थानों में जॉब कर रहे हैं, उन्हें इस कोर्स में तभी दाखिला मिलेगा जब वे पूरी तरह छुट्टी लेकर इसकी पढ़ाई करेंगे।
ऐसा नहीं होगा कि कोई सुबह फिजिलक ट्रेनिंग में न आए और दोपहर बाद थ्योरी की क्लास जॉइन कर ले। इस वर्ष कुछ ऐसे स्टूडेंट पढ़ रहे हैं, उनकी सूची तैयार करव्राइ जा रही है और हम ऐसे छात्रों को परीक्षा देने से रोक देंगे।