अगर आप अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो आवेदन करना शुरू कर दीजिए। हरियाणा में करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। 3 जनवरी को प्रवेश परीक्षा होगी। जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष डी.के. बेहेरा ने बताया कि सत्र 2016-17 में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होगी।
इसमें इच्छुक अभ्यर्थी 21 नवंबर तक सुबह 10 से 1 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य वर्ग और रक्षाकर्मियों के लिए आवेदन पत्र की कीमत 400 रुपये और अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 250 रुपये है।