चंडीगढ़ में गांधी स्मारक निधि सेक्टर-16 में डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग थैरैपी (डीएनवाईटी) के तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
फॉर्म और प्रॉस्पेक्टस सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन से लिए जा सकते हैं। इस कोर्स के लिए आवेदक को 12वीं पास होना चाहिए।
खास बात यह है कि जिन लोगों ने कला वर्ग से 12वीं की है। उन्हें सामान्य विज्ञान की अतिरिक्त परीक्षा देनी होगी। एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस के डिग्रीधारकों को सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। प्रति वर्ष छह हजार रुपये के हिसाब से तीन वर्षों की फीस 18 हजार रुपये है।
प्राकृतिक चिकित्सा में कॅरियर बनाने के लिए मुख्य रूप से डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग थैरैपी का कोर्स उपलब्ध है। डीएनवाईटी चिकित्सा एवं योग विद्यापीठ पट्टीकल्याणा (पानीपत) से यह कोर्स संचालित किया जाता है।
प्राकृतिक जीवन केंद्र गांधी स्मारक भवन के डायरेक्टर डॉ देवराज त्यागी ने बताया कि डीएनवाईटी पाठ्यक्रम तीन वर्ष का है। इसमें छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है। डीएनवाईटी डिप्लोमा कोर्स की कक्षाएं हर रविवार को गांधी स्मारक भवन में लगेंगी।