उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अब
16 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। छात्रों से आवेदन शुल्क तभी लिया जाएगा
जब उसे दाखिला मिलेगा।
यूनिवर्सिटी के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. एपी तिवारी
ने बताया कि छात्रों की मांग पर आवेदन की तारीख बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई
है।
यहां बीए में 640 और बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में 60-60 सीटें हैं। एमए में
छह विषयों में 280 सीटें हैं, एमएसडब्ल्यू में 40 सीटें हैं और एमबीए में
120 व एमकॉम में 40 सीटें हैं। शुक्रवार को हुई वित्त समिति की बैठक में
बीए व एमए की फीस भी घटा दी गई है।
इधर, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू,
अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में इस सत्र से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई भी शुरू होगी।
इसमें 60 सीटें होंगी।