भारतीय पशु चिकित्सा परिषद (वीसीआई) की ओर से अखिल भारतीय पूर्व पशु चिकित्सक परीक्षा (एआईपीवीटी) 2016 का आयोजन 14 मई 2016 को किया जाएगा। पशु चिकित्सा में अपना कॅरियर बनाने वाले युवा परीक्षा के लिए एक मार्च तक (विलंब शुल्क सहित) आवेदन कर सकते हैं।
वेटरेनरी डॉक्टर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए देशभर के पशु चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में वेटरेनरी चिकित्सक की करीब 258 सीटों के लिए परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। ऑल इंडिया लेवल पर इसकी 15 प्रतिशत सीटें हैं, जबकि राज्यों के संस्थानों में बाकी 85 प्रतिशत सीटें उनकी अपनी प्रवेश प्रक्रिया से भरी जाती हैं।
परीक्षा के लिए उत्तराखंड में दून को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। यह प्रवेश परीक्षा 14 मई को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक देशभर में आयोजित होगी। परीक्षा विशेषज्ञ विपिन बलूनी ने बताया कि वेटरेनरी परीक्षा में इस बार 180 सवाल पूछे जाएंगे, गत वर्ष यह संख्या 200 थी।
परीक्षा में 45 सवाल फिजिक्स के, 45 सवाल कैमिस्ट्री के और 90 प्रश्न बॉटनी व जूलॉजी के होंगे। मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें भी चांस ले सकते हैं, इससे पशु चिकित्सक बनने का मौका मिलता है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 7 फरवरी 2016, 10 फरवरी से एक मार्च 2016 (750 रुपये लेट फीस के साथ)
-शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 9 फरवरी 2016, 10 फरवरी से 3 मार्च 2016(750 रुपये लेट फीस के साथ)
-परीक्षा का शुल्क : सामान्य व ओबीसी(1500 रुपये), एससी, एसटी, पीएच (750 रुपये)
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aipvt.vci.nic.in