फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी से करें यूएपीएमटी के लिए आवेदन

Thu, 12 Feb 2015 09:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में सरकारी कोटे की बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी(बीएएमएस) और बैचलर आफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी(बीएचएमएस) सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा(यूएपीएमटी) 2015 और पीजी सीटों के लिए यूएपीजीएमईई 2015 का आयोजन 24 मई को होगा।
विज्ञापन


इस बार यूएपीएमटी का आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की ओर से कराया जाएगा। विवि ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डाकघरों में 20 फरवरी से आवेदन पत्र बिक्री शुरू होगी। 20 अप्रैल तक आवेदन पत्र की बिक्री होगी जबकि विवि में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तय की गई है।

इसके बाद परीक्षा 30 मई 2015 को आयोजित की जाएगी। विवि के उप कुलसचिव डॉ. कुमुद उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन भी आवेदन करना होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन का डाटा मैच करने के बाद ही प्रवेश पत्र जारी होंगे। प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन


कितनी सीटें
बीएएमएस : 330
बीएचएमएस : 110
पीजी कोर्स : 55

यहां मिलेंगे आवेदन पत्र
डाकघर अल्मोड़ा, बागेश्वर, गोपेश्वर, जोशीमठ, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, खटीमा, पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रपुर, रुद्रप्रयाग, नई दिल्ली जीपीओ, लखनऊ जीपीओ, इलाहाबाद जीपीओ, पटना जीपीओ, भुवनेश्वर जीपीओ, चंडीगढ़ जीपीओ, अहमदाबाद जीपीओ और भोपाल जीपीओ।
विज्ञापन


यह होगा शुल्क
यूएपीएमटी : 3050 रुपए(सामान्य व ओबीसी), 2050 रुपए(अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति)
यूएपीजीएमईई : 3500 रुपए(सामान्य व ओबीसी), 2500 रुपए(अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति)

यहां से लें जानकारी : www.uau.ac.in, 07895305763
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें