पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) पत्राचार विभाग में 41वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
पत्राचार विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने 159 टॉपर को ट्राफी और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूसोल के चेयरपर्सन प्रो.ललित के बंसल भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि यूसोल से करीब 22 हजार युवा विभिन्न कोर्स की डिग्री पूरी कर रहे हैं। इन स्टूडेंट्स में 45 फीसदी महिलाएं और उसमें भी 15 फीसदी शादीशुदा महिलाएं शामिल हैं।
10 फीसदी से अधिक स्टूडेंट एससी, बीसी और ओबीसी कैटेगरी से संबंध रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो.प्रवीण शारदा और डा.गीता बंसल ने किया। डा.हर्ष गंधार ने सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।