यादविंद्रा पब्लिक स्कूल की किंडरगार्टन विंग ने सालाना सॉन्ग, राइम, डांस-डे आयोजित किया। इसमें 281 बच्चों ने प्रस्तुति दी, इनमें दो भंगड़ा परफॉर्मेंस भी थीं। सभी बच्चे आकर्षक ड्रेसेज में सजकर आए थे।
उनकी प्रस्तुतियां देखने और हौसला बढ़ाने के लिए पेरेंट्स, ग्रैंड पेरेंट्स और भाई-बहन भी पहुंचे थे। नर्सरी-ई ने हेलो सॉन्ग, क्लैप योर हैंड्स, हैचिंग एग्स, नर्सरी-एन एवं एस ने हाउ अबाउट यू, फाइव लिटिल स्टार फिश प्रस्तुत किया।
एलकेजी ई एवं ओ ने मदर अर्थ, ट्रैफिक लाइट्स, एलकेजी एन तथा एस ने यू एंड मी, लव यू पापा, माई हिप्पो हैज हिकप्स प्रस्तुत किया। यूकेजी के भंगड़े ने रंग जमाया।
प्रिंसिपल आरपी देवगन ने इसके लिए सभी की सराहना की। साथ ही पेरेंट्स से कहा कि वे बच्चों में छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करें।