फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स फिर 21,000 के पार

Wed, 30 Oct 2013 03:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी के बाद दूसरे दिन भी बाजार में तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज दोपहर दो बजे तक तक 121.24 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 21,033.72 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मंगलवार को भी शेयर बाजार 358.73 अंक बढ़कर 20,929.01 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स में हुए कारोबार 0.64 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

50 शेयर वाले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 37.80 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निफ्टी दिन में दो बजे तक 6,259.10 के स्तर पर पहुंच गया था। दो दिनों के भीतर निफ्टी में 150 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो बजे तक हुए निफ्टी में हुए कारोबार में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स एक बार 21,206 के अंक स्तर पर पहुंच गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें