फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल में पहुंचे पांच एनेस्थेटिक

Sat, 30 Jan 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून और महिला अस्पताल के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में मर्ज होने से एनेस्थेटिक की कमी दूर हो गई है। मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में पांच वरिष्ठ एनेस्थेटिक ने ज्वाइन कर लिया है।
विज्ञापन


दून और दून महिला अस्पताल में अक्सर एनेस्थेटिक की कमी बनी रहती थी। दून अस्पताल में वर्तमान में चार और महिला अस्पताल में तीन एनेस्थेटिक हैं। इनमें से दो एनेस्थेटिक छुट्टी पर चल रहे हैं। इसके चलते सर्जन होने के बावजूद मरीजों का ऑपरेशन समय पर नहीं हो पा रहा था।

अस्पताल के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन आने से यह समस्या दूर हो गई है। प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में पांच वरिष्ठ एनेस्थेटिक डॉ. हेमा सक्सेना, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. एनके अग्रवाल, डॉ. बीडी नरियाल और डॉ. दीपिका तिवारी ने अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


फैकल्टी के लिए आवेदन शुरू
राजकीय दून मेडिकल कालेज में प्रोफेसर के सात, एसोसिएट प्रोफेसर के 15, असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 और चिकित्सा अधीक्षक के एक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनका चयन आगामी एक और दो फरवरी को मेडिकल कॉलेज कैंपस में होगा। विस्तृत जानकारी www.doonmedical.com पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


सफाई कर्मी मांगे
दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने देहराखास स्थित कैंपस के लिए चार सफाई कर्मियों की डिमांड शासन को भेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें