फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का अनोखा तरीका

Fri, 28 Mar 2014 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार को रोकने के लिए एक इंजीनियर ने अनोखा तरीका निकाला है। इस आइडिया को इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके अमित सिंधू ने अपनी किताब में बताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर-27 प्रेस क्लब में सिंधू ने साइंस ए ट्रू सॉल्यूशन के नाम से किताब लांच की। इस किताब में अमित ने भ्रष्टाचार के अलावा अपराध को आधुनिक तकनीक से कम करने का दावा किया है।

भ्रष्टाचार के मामले में अमित का कहना है कि आम आदमी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को समाप्त करने का दावा तो करते हैं, लेकिन कैसे, वह इस बारे में अभी लोगों को नहीं बता पाए हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और ब्लैकमनी हो सकती है कम
किताब में अमित ने बताया है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया को आगे आना पडे़गा। उनका कहना है कि बैंक कैश जारी करने की बजाय हर किसी को एटीएम कार्ड की तर्ज पर एक कार्ड जारी करे। इस कार्ड से ही हर तरह का लेन-देन हो। अगर किसी से राशि लेनी भी है तो स्वैप के माध्यम से ही कार्ड के भीतर राशि आए, जिसका सारा रिकार्ड आरबीआई बैंक के पास रहेगा। ऐसा होने पर आयकर विभाग को भी टैक्स की ज्यादा से ज्यादा आय होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें