युवसत्ता, अमर उजाला और पर्यावरण विभाग के सहयोग से आयोजित जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण अभियान के तहत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-34 में 1500 विद्यार्थियों ने ‘सेव वाटर एंड सेव अर्थ’ की शपथ ली।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण और पर्यावरण नियंत्रण में सहयोग करने का वादा किया। यह अभियान शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में चलाया जा रहा है, जहां स्कूली विद्यार्थियों को अभियान के साथ अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
इसका मकसद शहर को और हरा भरा और पानी का दुरप्रयोग रोकना है। अभियान के तहत गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल विकास नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवसत्ता के को-ऑडिनेटर प्रमोद शर्मा ने कहा कि पानी की एक बूंद भी महत्वपूर्ण है। इसलिए हर बूंद की अहमियत समझनी चाहिए।
सरकारी स्कूल सेक्टर-34 के हेडमास्टर विनोद शर्मा ने कहा कि यह अभियान बहुत ही फायदेमंद होगा, क्योंकि इस के जरिए स्कूली बच्चे पर्यावरण और जल को बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। जीएमएचएस विकास नगर की हेडमास्टर इंदू बाला ने कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए विद्यार्र्थियों में काफी उत्साह है।
स्कूल के इको क्लब की ओर से स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें जल संरक्षण और सेव वॉटर का विषय थीम दिया गया। प्रतियोगिता में पचास से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।