यूपी बोर्ड में परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई
है। जिन कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया था उनके स्थलीय
निरीक्षण के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
चारों टीमों को आवेदित 101
कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण करके अपनी जांच रिपोर्ट 6 नवंबर तक जिला
विद्यालय निरीक्षक को सौंपनी है।
यूपी
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के लिए सभी कॉलेजों से उनके यहां का
ब्यौरा देने को कहा गया था।
यह सूचना सभी कॉलेजों से देने को कहा गया था।
पर 687 में से केवल 101 कॉलेजों ने अपने यहां का ब्यौरा सौंपा है। इन
कॉलेजों में पिछली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों के साथ ही काफी
संख्या में नए कॉलेज भी शामिल हैं।
कॉलेजों ने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में
सही सूचना दी है या नहीं इसके लिए कॉलेजों का निरीक्षण कराया जा रहा है।
इसके लिए राजकीय हुसैनाबाद, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय सरोजनीनगर
इंटर कॉलेज और राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य को प्रभारी बनाया।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...