पहले जोर-शोर से टीम के लिए ट्रायल दिया। सेलेक्शन भी हो गए। अब बताया जा
रहा है कि टूर्नामेंट तो शुरू हो चुका है।
लिहाजा टीम नहीं भेजी जा सकती।
इसी के साथ लखनऊ विवि की टेबल टेनिस की इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में
खेलने उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
लविवि ने
बीती 17 अक्तूबर को नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए टेबल
टेनिस खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था।
पढ़ें- एलयू के 'चोर गुरू' को मिला करनी का दंड
ट्रायल में आकाश राय, इंद्र मणि,
पीयूष आकाश और विक्रम का चयन हुआ था। तैयारियों के दौरान उन्हें पता चला कि
टूर्नामेंट तो 19 से शुरू हो चुका है।
पढ़ें-
इस तारीख से होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
23 अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा।
इसके बाद स्टूडेंट्स ने एलयू एथलेटिक्स एसोसिएशन से संपर्क किया।
वहां
बताया गया कि रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में हो रहे टूर्नामेंट के लिए तो आवेदन
ही नहीं किया गया है। इससे पहले टूर्नामेंट पटियाला में होना था वहां के
लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...