मदरसा परीक्षा को लेकर तैयारियों का जोर तेज है। फॉर्म भरने की
अंतिम तारीख गुजर चुकी है।
मदरसा बोर्ड ने अब सभी मदरसा जिम्मेदारों से जमा
हुए परीक्षा फॉर्म को बोर्ड कार्यालय भेजने का निर्देश दिया है।
मदरसा
शिक्षा परिषद की परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी मदरसा छात्र-छात्राओं से
परीक्षा फॉर्म 25 सितंबर तक भरवाने के निर्देश दिए गए थे ताकि इस बार
प्रदेश में मदरसा परीक्षा यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले करा ली जाए।
रजिस्ट्रार
इकबाल अहमद मसूदी का कहना है कि मई-जून में परीक्षा से मदरसा छात्रों का
सेशन लेट होने की शिकायतें मिलती हैं।
इसके मद्देनजर यह निर्णय किया गया है
कि इस बार मार्च अंत तक मदरसा परीक्षा पूरी करा ली जाए।
परीक्षा प्रभारी
काजी फरीद का कहना है कि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाने को लेकर अभी कोई
ऐलान नहीं किया गया और मदरसों से फॉर्म और बच्चों की सूची मांगी गई है।
उधर, सूत्रों के मुताबिक तारीख बीतने के बावजूद कई जगह अब तक जगह फॉर्म
भरवाए जा रहे हैं।