फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वाउचर की सुविधा मिली तो रिकॉर्ड तोड़ बिके फॉर्म

Sun, 18 Aug 2013 11:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 13 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) और टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के फॉर्म इस बार रिकार्ड तोड़ बिक रहे हैं।
विज्ञापन


पहली बार अभ्यर्थियों को कैट के ई-वाउचर उपलब्ध करवाए गए और उन्हें ई-पेमेंट की भी सुविधा दी गई। अभ्यर्थियों ने इस सुविधा को हाथों-हाथ लिया और घर बैठे आराम से आवेदन किए।

यही कारण है कि इस बार फॉर्मों की बिक्री ने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस बार कैट के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईएम इंदौर को सौंपी गई है।

कैट के समन्वयक प्रो. रोहित कपूर कहते हैं कि इस बार ई-वाउचर की सुविधा देने से अभ्यर्थियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा देशभर में एक्सिस बैंक की 30 शाखाओं से भी कैट के फॉर्म बिक रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. कपूर कहते हैं कि पांच अगस्त से कैट के फॉर्म मिलने शुरू हुए थे और 24 सितंबर तक मिलेंगे। अभी हमारा पूरा ध्यान नई सुविधा को बेहतर ढंग से लागू करने पर है।

इस बार ई-वाउचर की जो सुविधा है उसके तहत अभ्यर्थी क्रेडिट-डेबिट कार्ड और नेट बैकिंग के माध्यम से कैट के ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे-बैठे ही खरीद रहे हैं। अभी तक 1.10 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म खरीदे हैं।

इसमें से करीब 65 हजार अभ्यर्थियों ने ई-वाउचर खरीदा है। प्रो. कपूर कहते हैं कि इस सुविधा से 24 घंटे अभ्यर्थी कहीं पर भी www.cat2013.iimidr.ac.in पर जाकर फॉर्म खरीद सकता है।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में अभ्यर्थी बैंक में लाइन लगाकर थक जाते थे। कई बार वे लंबी लाइनों से बचने के चक्कर में फॉर्म नहीं खरीदते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें