फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मिली तो कॉपी जांचने पहुंचे गुरुजी

Tue, 22 Apr 2014 07:55 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव की सख्ती के बाद सोमवार को परीक्षकों में थोड़ा डर दिखाई दिया। किसी मूल्यांकन पर कम तो किसी में ज्यादा पर सभी केंद्रों पर परीक्षकों की उपस्थिति बढ़ी जरूर।
विज्ञापन


मूल्यांकन से अभी भी अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की अंतिम सूची की जांच हो रही है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक के अनुसार मूल्यांकन से गायब रहने वाले परीक्षकों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई का आदेश जारी किया जाएगा।

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजधानी के पांच केंद्रों पर चल रहा है। 14 लाख, 73 हजार कॉपियों को जांचने के लिए करीब 3,800 शिक्षकों की तैनाती की गई है।

तमाम कोशिशों के बावजूद इसमें से केवल आधे परीक्षक  ही मौके पर कॉपी जांचने आ रहे हैं।

शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत पर शनिवार को प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने राजधानी के मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया था।

इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन से अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों को सोमवार तक का समय देने की बात कही।

उन्होंने जेडी को निर्देश दिया था कि सोमवार तक उपस्थित न होने वाले परीक्षकों का वेतन रोक दिया जाए।

सोमवार को राजकीय जुबली और राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज मूल्यांकन पर सात-सात, अमीनाबाद इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 20 परीक्षक बढ़े।

राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज और केकेवी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्रों पर भी कुछ परीक्षकों की संख्या में बढ़ातरी हुई। इसके बावजूद अभी भी 1,500 से ज्यादा परीक्षक अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन


मूल्यांकन 25 अप्रैल तक पूरा होना है। अभी भी केमेस्ट्री, फिजिक्स और सामाजिक विषय की काफी कॉपियां बाकी हैं। इस सूरत में उत्तर पुस्तिकाएं सही समय से जांचनी संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें