फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत, 44 कॉलेजों के स्टूडेंट्स दे सकेंगे परीक्षा

Sat, 21 Dec 2013 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने बिना संबद्धता के दाखिला लेने वाले 44 कॉलेजों के स्टूडेंट्स को शनिवार से शुरू हो रहीं परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अब इन कॉलेजों के करीब डेढ़ हजार छात्र-छात्राएं विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। गुरुवार को पांच कॉलेजों के छात्रों को कोर्ट ने अस्थायी रूप से परीक्षा में शामिल होने का फैसला सुनाया था।

इसके बाद शुक्रवार को यूपीटीयू ने बिना संबद्धता वाले बाकी 39 कॉलेजों के छात्रों को भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।
यूपीटीयू में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद 15 मई, 2013 के बाद बिना संबद्धता के ही 44 कॉलेजों में करीब डेढ़ हजार सीटों पर दाखिले लिए गए।

मामला खुलने पर यूपीटीयू प्रशासन ने बीते हफ्ते इन सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने से रोक दिया था। अब खुद यूपीटीयू अपने ही आदेश पर बैकफुट पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


जिन कॉलेजों के स्टूडेंट्स को कोर्ट ने अस्थायी तौर पर परीक्षा में शामिल होने का आदेश सुनाया था, उसमें जीसीआरजी कॉलेज लखनऊ, पूर्वांचल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन, महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेरठ, ईशान इंस्टीट्यूट ग्रेटर नोएडा व एक्सोरेट इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

फिलहाल, अब सभी 44 कॉलेजों के स्टूडेंट परीक्षा दे सकेंगे। यूपीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें