फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU: प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू

Sun, 15 Jun 2014 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक भरे जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया संबंधी घोषणा शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने की है।
विज्ञापन


लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया के शुरू होने संबंधी अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। सीसीएसयू से जुड़े सैकड़ों कॉलेजों की हजारों सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी।

छात्र को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से पहले सौ रुपये का ई-कूपन खरीदना होगा। इससे छात्रों को उनके मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसके जरिये फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन


ई-कूपन के लिए छात्रों को वितरण केंद्रों से संपर्क करना होगा। इनकी सूची यूनिवर्सिटी प्रबंधन 15 जून को देर रात कर जारी करेगा। छात्र एक ई-कूपन से अधिकतम तीन राजकीय कॉलेजों में तो छह स्ववित्त पोषित कॉलेजों में कोर्सेज का चयन कर सकते हैं।

ई-कूपन वितरण केंद्र बनने को करें रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू प्रबंधन ने ई-कूपन वितरण केंद्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये प्रक्रिया 12 जून से शुरू की गई है। वितरण केंद्र बनने के साइबर कैफे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वितरण केंद्र बनने के इच्छुक के पास डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग में किसी एक का होना जरूरी है।

छात्र स्वयं भी ले सकते हैं ई-कूपन
जिन छात्रों के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड है, वह खुद भी ई-कूपन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से ई-कूपन पर क्लिक कर स्टूडेंट कार्नर को सलेक्ट करने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और मेल आई-डी की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें