दिल्ली विश्वविद्यालय में छठी लिस्ट का दाखिला शुरू हो गया है। एक ओर जहां कई कॉलेजों में कट ऑफ में गिरावट के बाद भी छात्र नहीं मिल रहे हैं तो कुछ में सीटों से अधिक दाखिले हो रहे हैं।
छठी लिस्ट के दाखिलों के साथ ही दूसरे सूची के बाद से शुरू हुए दाखिले रद्द कराने वालों की संख्या में कमी आने लगी है। कॉलेजों में बृहस्पतिवार तक छठी लिस्ट के दाखिले होंगे।
पढ़ें:हाय-हैलो में बीता कॉलेज का पहला दिन
जानकारी के मुताबिक कॉलेज कुछ कोर्स में सातवीं लिस्ट निकाल सकते हैं लेकिन यह कितनी कम होगी इसका पता छठी लिस्ट के दाखिले पूरे होने के बाद ही चल सकेगा।
इससे पहले बुधवार को आईपीयू कॉलेज में एससी कैटेगरी के लिए हिंदी में चार फीसदी की गिरावट की गई बावजूद यहां उतनी संख्या में छात्र नहीं पहुंचे।
पढ़ें: फ्रेशर्स का कॉलेज में वेलकम, नया सत्र शुरू
वहीं लक्ष्मीबाई कॉलेज में बीकॉम में ओबीसी, एससी, एसटी श्रेणी में सीटों के मुकाबले दाखिले नहीं हो पाने के कारण कॉलेज को ओबीसी के लिए पांच फीसदी, एससी-एसटी कैटेगरी के लिए आठ फीसदी की कमी करनी पड़ी। जिसके बाद यहां पहुंचने वाले छात्रों की तादाद खासी बढ़ गई।
कॉलेज मान कर चल रहे हैं कि सातवीं कट ऑफ में भी कुछ खास कोर्सेज में रिजर्व कैटेगरी के लिए मौके रहेंगे। इस बार खास यह देखने को मिल रहा है कि साउथ कैंपस के कई कॉलेजों में रिजर्व कैटेगिरी की सीटें भर गई हैं जबकि नामी कॉलेजों में खाली हैं। अब दाखिले की सही स्थिति छठी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले के अंतिम दिन ही पता चल पाएगा।