फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय में दाखिला लेना है तो ये खबर पढ़ें

Fri, 13 Jun 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन पत्रों की फोटोप्रति भी आवेदन के लिए मान्य होगी। विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री आभा गुप्ता ने बताया कि ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए प्रार्थी ने शिक्षा सत्र 2013-14 में अंबाला के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।

विद्यालय केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड अथवा किसी राज्य शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हो सकता है। आवेदक की आयु एक जुलाई 2014 को 14 वर्ष से कम और 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें