उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा नदी में नाव डूबने से सात लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को शादी के जिले के सदर कोतवाली के गांव बयेपुर देवकली के लोग शादी के बाद होने वाले एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के परिवार के साथ माहीपुर गए थे। वहां उनकी रिश्तेदारी थी।
नदी में होने वाले कार्यक्रम के लिए परिवार के 15 लोग डोंगी ( छोटी नाव ) पर सवार थे। नाव बीच में पहुंची ही थी कि गंगा में एक लहर चली और नाव डूब गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई बाकी 8 लोग तैरकर बाहर आ गए।
हादसे में दीपक पाल और उसकी पत्नी चांदनी की भी मौत हो गई। दोनों की 11 जून को ही शादी हुई थी। मरने वालों में चांदनी की बहन जानकी, दीपक का भाई छोटू, दो चचेरी बहनें और एक बच्ची शामिल है।