फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू LLB 5 वर्षीय कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें

Wed, 04 Jun 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में बीए-एलएलबी, बीकॉम एलएलबी 5 वर्षीय ला कोर्स में 2014-15 सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


पीयू ने होशियारपुर और लुधियाना लॉ रीजनल सेंटर में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। पीयू प्रवक्ता के अनुसार पीयू द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में पास विद्यार्थी 9 जून से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फार्म और दाखिले संबंधी पूरी जानकारी पीयू की वेबसाइट www.uglaw.puchd.ac.in पर उपलब्ध होगी। बीए-एलएलबी (आनर्स) की 120 सीटों पर और बीकॉम-एलएलबी की 120 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूआईएलएस पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना की 87 और पीयू लॉ रीजनल सेंटर होशियारपुर की 60 सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार लॉ कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट और 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों की कंबाइन मेरिट के आधार पर होगा। दोनों परीक्षाओं को 50 फीसदी वेटेज दी जाएगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें