ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए पांच मई से मिलना शुरू होंगे। स्टूडेंट 30 जून तक फॉर्म भर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट uafulucknow.ac.in पर फॉर्म अपलोड किए जाएंगे। स्टूडेंट फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर उसमें बैंक ड्राफ्ट लगाकर भी जमा कर सकते हैं।
फॉर्म की कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। यूनिवर्सिटी में दाखिले मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी में ट्रेडिशनल कोर्स के अलावा करीब 20 डिप्लोमा कोर्स भी शुरू होंगे।
मंगलवार को कुलपति डॉ. अनीस अंसारी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें पांच मई से फॉर्म जारी करने पर सहमति बनी है।
जो नए डिप्लोमा कोर्स इस बार शुरू किए जा रहे हैं, उनमें पीजी डिप्लोमा इन इंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लॉनिंग, पीजी डिप्लोमा इन पत्रकारिता (उर्दू), एडवांस डिप्लोमा इन अरेबिक ट्रांस्लेशन, पीजी डिप्लोमा इन इंग्लिश ट्रांसलेशन, डिप्लोमा इन अरेबिक ट्रांसलेशन।
डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन मीडिया एंड मानीटरिंग, डिप्लोमा इन पर्शियन पांडुलिपि, डिप्लोमा इन कम्युनिकेटिव इंग्लिश, डिप्लोमा इन डाटा कलेक्शन एंड इनवेस्टीगेशन।
डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन इंश्योरेंस मैनेजमेंट, उद्यमिता विकास में डिप्लोमा, डिप्लोमा इन सेल्फ एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन वीडिया एडिटिंग।
डिप्लोमा इन वीडियो कैमरा, डिप्लोमा इन रेडियो जॉकी एडवांस ट्रेनिंग, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, डिप्लोमा इन टैक्स प्रेपरिटी, डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एकाउंटिंग शामिल है। इसके अलावा एमए, एमजेएमसी, एमबीए, बीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी होम साइंस, बीकॉम आदि कोर्स शामिल हैं।