फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लेना है तो ये खबर पढ़ें

Tue, 24 Mar 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 2015-16 शैक्षिक सत्र में कक्षा-6 और कक्षा-9 के लिए प्राथमिक ट्रायल का दौर एक अप्रैल को काशीपुर से शुरू होगा।
विज्ञापन


जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी और बैडमिंटन के लिए प्रदेश के 32 सेंटरों में प्रारंभिक ट्रायल लिए जाएंगे। कॉलेज प्रबंधन ने इस बार धारचुला, पुरोला, नरेंद्र नगर, गैरसैंण और रिखणी में नए ट्रायल सेंटर रखे हैं।

कक्षा-6 में प्रवेश के लिए 1 जुलाई 2015 को आयु 12 वर्ष और कक्षा-9 के लिए 15 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ट्रायल के लिए जिला खेल कार्यालयों, सहायक खेल निदेशालय से 100 रुपए का फार्म लिया जा सकता है। अंतिम चयन ट्रायल मई महीने के अंतिम सप्ताह में स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं जरूरी
- प्रवेश कक्षा-6 और कक्षा-9 में ही
- कक्षा-5 और कक्षा-8 पास का प्रमाण
- उत्तराखंड का मूल निवासी

प्रवेश परीक्षा के लिए जरूरी
शारीरिक परीक्षाः
कक्षा-6
30 मी दौड़, 800 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फ्लैक्सिबिल्टी टेस्ट, बॉल थ्रो(400 ग्राम)
कक्षा-9
60 मी दौड़, 2400 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप, 6 गुणा 10 मीटर शटल रन, फ्लैक्सिबिल्टी टेस्ट, बॉल थ्रो(1 किलो)

यहां होंगे ट्रायल
प्रथम चरण--(सुबह 9 बजे से)
7 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर
8 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर
9 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर
10 अप्रैल- कलेक्ट्रेट मैदान, चंपावत
11 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़
12 अप्रैल- राजकीय इंटर कॉलेज धारचुला
13 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, डीडीहाट
14 अप्रैल- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बागेश्वर
15 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा
16 अप्रैल- डीएसए ग्राउंड, नैनीताल
17 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी
18 अप्रैल- नगर पालिका मैदान, रामनगर

द्वितीय चरण(सुबह 9 बजे से)
21 अप्रैल- राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग
22 अप्रैल- राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला
23 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम मनेरा, उत्तरकाशी
24 अप्रैल- घंटाघर स्टेडियम बौराड़ी, नई टिहरी

तृतीय चरण--(सुबह 9 बजे से)
27 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम, कोटद्वार
28 अप्रैल- राजकीय इंटर कॉलेज रिखणी, रिखणीखाल
29 अप्रैल- स्पोर्ट्स स्टेडियम कंडोलिया, पौड़ी
30 अप्रैल- स्पोर्ट्स मैदान, अगस्तमुनि
1 मई- राजकीय इंटर कॉलेज, गैरसैंण
2 मई- स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोपेश्वर

चतुर्थ चरण-(सुबह 9 बजे से)
4 मई- किसान इंटर कॉलेज, लक्सर
5 मई-राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की
6 मई- स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद , हरिद्वार
7 मई- आईडीपीएल ऋषिकेश
8 मई- आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज ग्राउंड, विकासनगर
10 मई- स्पोर्ट्स स्टेडियम परेड ग्राउंड, देहरादून

शाम 3 बजे
22 अप्रैल- हैलीपेड मैदान, बड़कोट
24 अप्रैल- पुलिस लाईन स्टेडियम, नरेंद्र नगर
29 अप्रैल- जीआईटीआई मैदान, श्रीनगर
30 अप्रैल- मेला मैदान, गौचर

फाइनल ट्रायल-सुबह 6.30 बजे से
-प्रारंभिक ट्रायल में छूटे खिलाड़ी अंतिम चयन ट्रायल या फाइनल ट्रायल की तिथि से एक दिन पूर्व शाम तक कॉलेज में ट्रायल दे सकेंगे।
एथलेटिक्स, हॉकी- 21-22 मई
फुटबॉल, वालीबॉल- 23-24 मई
बैडमिंटन, बॉक्सिंग- 25-26 मई
क्रिकेट- 27-28 मई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें