सेक्टर-छह स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में नर्सरी में दाखिले के लिए शुक्रवार को ड्रा निकाला गया।
इस दौरान शिक्षा के अधिकार के प्रावधानों का पूर्णत: पालन करते हुए 25 सीटें आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित कर दिया गया।
राइट टू एजुकेशन रूल्स का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
दाखिले के लिए करीब 500 सौ बच्चों के रजिस्ट्रेशन हुए थे। इनमें जिन बच्चों का नाम निकला, उनके अभिभावक खुश नजर आए।
उन्होंने स्कूल की ओर से पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर संतोष जाहिर किया, लेकिन जिन बच्चों के नाम नहीं निकले, उनके अभिभावकों में मायूसी दिखी।
स्कूल की प्रिंसिपल जया भारद्वाज ने बताया कि ड्रा के जरिये 100 सीटों पर बच्चों को दाखिले का अवसर मिला है। इनमें 50 सीटें सामान्य वर्ग, 15 फीसदी सिबलिंग्स, पांच सीटें वेंटिंग लिस्ट में हैं।
25 सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार के तहत आरक्षित है। ड्रा के बाद 75 बच्चों की सूची प्रकाशित कर, बोर्ड पर लगा दिए गए। इनमें पांच प्रतीक्षा सूची के नाम भी शामिल थे।