फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के कॉन्वेंट स्कूलों में शुरू हुए एडमिशन, यहां मिलेंगे फॉर्म...

विज्ञापन
विज्ञापन
ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने की चाह रखने वाले अभिभावकों के लिए खुशखबरी है। कॉलेज में नर्सरी के लिए एडमिशन फॉर्म 16 से 21 नवंबर के बीच उपलब्ध होंगे। इसके लिए दो हजार रुपये फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


21  नवंबर के बाद 23 नवंबर को एक दिन के लिए फिर से आवेदन फॉर्म दिए जाएंगे। इस दिन आवेदन फॉर्म की फीस ढाई हजार रुपये देनी होगी। कॉलेज में नर्सरी कक्षा में 175 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

आवेदन फॉर्म के साथ बच्चे का नगर निगम या सरकारी अस्पताल से बना जन्म प्रमाणपत्र और बपथिज्म प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी लगानी होगी। कॉलेज के प्रिंसिपल सी. मैकफरलैंड के अनुसार सभी प्रमाणपत्र स्वप्रमाणित होने चाहिए।
विज्ञापन


चयनित बच्चों की सूची 16 दिसंबर को कॉलेज की वेबसाइट पर चस्पा की जाएगी। यह सूची 17 दिसंबर को हटा दी जाएगी। इसी बीच अभिभावकों को अपने बच्चों का नाम सूची में देखना होगा।

ला-मार्टीनियर गर्ल्स में लोअर प्रेप में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म मिलने की अंतिम तारीख 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।

इस वेबसाइट पर मिलेगी एडमिशन की पूरी सूचना

com पर जाकर फॉर्म डाउनललोड कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 28 नवंबर को कॉलेज में सुबह नौ से 10 बजे के बीच जमा करना होगा। दाखिला पाने वाले बच्चों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर 20 जनवरी को जारी कर दी जाएगी।

ला-मार्टीनियर गर्ल्स में लोअर प्रेप के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले के आवेदन फॉर्म दो दिसंबर से मिलेंगे। दो दिसंबर को रेजीडेंट स्कॉलर्स के जबकि डे स्कॉलर्स के दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म सात मार्च 2016 को मिलेंगे।

सेंट फेडलिस में 4 और 5 दिसंबर को मिलेंगे फॉर्म
विकास नगर स्थित सेंट फेडलिस कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म चार और पांच दिसंबर को उपलब्ध रहेंगे। अभिभावक कॉलेज की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे। 10, 11 और 12 दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे के बीच भरा हुआ आवेदन फॉर्म कॉलेज में जमा करना होगा।

माउंट कॉर्मल में नौ से मिलेंगे आवेदन

महानगर स्थित माउंट कॉर्मल गर्ल्स स्कूल में केजी वन कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 9 से 11 दिसंबर के बीच केवल तीन दिन मिलेंगे।

सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच एडमिशन फॉर्म स्कूल के काउंटर से लिए जा सकेंगे। आवेदन के लिए बच्ची का जन्म अक्टूबर 2011 से सितंबर 2012 के बीच होना चाहिए। 20 से 22 जनवरी के बीच सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच भरा हुआ आवेदन फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। इसके बाद चयनित बच्चों की सूची जारी की जाएगी।


सेंट फ्रांसिस के एडमिशन एक दिसंबर से

हजरतगंज स्थित सेंट फ्रांसिस कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2016-17 में नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म एक दिसंबर से तीन दिसंबर के बीच मिलेंगे।

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी उपलब्ध होगा। अभिभावक कॉलेज की वेबसाइट www.stfrancislucknow.org से एडमिशन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।

कॉलेज के प्रिंसिपल फादर डेनिस नरेश लोबो के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन फार्म अपलोड करने के बाद अभिभावकों को उसका प्रिंटआउट सभी दस्तावेजों के साथ चार और पांच दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में 500 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ जमा करना होगा।

आवेदन करने के लिए बच्चे का एक अक्टूबर 2011 से 30 सितंबर 2012 के बीच होना चाहिए। ऑफलाइन आवेदन फार्म सात व आठ दिसंबर को कॉलेज के ऑफिस से सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे के बीच मिलेंगे। ऑफलाइन आवेदन की फीस आठ सौ रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

एसकेडी एकेडमी में नवंबर के अंतिम सप्ताह से मिलेंगे फॉर्म

एसकेडी एकेडमी की राजाजीपुरम और गोमतीनगर सीबीएसई, आईएससी और यूपी बोर्ड की शाखाओं में दाखिले के लिए एडमिशन फॉर्म नवंबर के अंतिम सप्ताह से मिलेंगे।

कॉलेज के निदेशक मनीष सिंह के अनुसार आवेदन फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से दिए जाएंगे। आवेदन फॉर्म का मूल्य 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

एलपीएस में एक दिसंबर से मिलेंगे आवेदन फॉर्म

लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में दाखिले के एडमिशन फॉर्म एक दिसंबर से मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध रहेंगे जिससे अभिभावकों को कोई परेशानी न हो। कॉलेज की सभी शाखाओं में नर्सरी कक्षाओं में पांच सौ एडमिशन लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें