पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) में एमबीए (एग्जीक्यूटिव) की 500 सीटों के लिए रविवार को काउंसलिंग शुरू हुई।
जानकारी अनुसार पहले दिन 300 सीटों पर दाखिला दे दिया गया है। बची हुई 200 सीटों की काउंसिलिंग सोमवार को होगी। उधर पीयू में एमएड की सीटों के लिए भी 1 और 2 सितंबर को काउंसिलिंग होगी।