फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कीमत में अच्छा सौदा है ब्लैकबेरी जेड-3

Mon, 01 Sep 2014 08:56 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी का जेड-3 फोन ब्लैकबेरी 10 डिवाइस में सबसे अफोर्डेबल है। ऐसे में यदि आप ब्लैकबेरी फोन खरीदना या अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प बन सकता है। जेड-3 स्मार्टफोन 15,990 रुपये में बाजार में उपलब्ध है, इसे खरीदने से पहले क्या आपको मोटो जी या नोकिया 630 का विकल्प तलाशना चाहिए , इस पर अमर उजाला ने ब्लैकबेरी जेड-3 का रिव्यू किया। आइए जानते हैं क्या खास है जेड-3 में-
विज्ञापन


डिजाइन
काले रंग का जेड-3 लुक में स्टाइलिश और पतला है। फोन इस्तेमाल करने में काफी हल्का है। जिससे आपको इसका इस्तेमाल आरामदायक लगेगा। लुक में आपको यह बिजनेस फोन का अहसास कराएगा। फोन के बाएं तरफ चार बटन हैं। जबकि दाएं तरफ सिम और एसडी कार्ड के लिए जगह दी गई है।

काम करना आसान
जेड-3 के जरिए आपके लिए काम करना सामान्य तौर पर कहीं आसान है। हालांकि, सभी ब्लैकबेरी फोन की तरह स्विच ऑन होने में यह समय लगाता है। फोन के जरिए एक साथ कई ऐप पर काम कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि फोन ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी आसानी से गर्म नहीं होता है।
विज्ञापन


डिस्प्ले
5 इंच एलसीडी डिस्प्ले वाला जेड-3 इस्तेमाल में सहजता देता है। हालांकि, अगर जेड-10 और जेड-30 से तुलना करें, तो इसका रेज्यूलेशन उतना प्रभावी नहीं है। इसका असर सूरज की रोशनी में काम करने के दौरान आपको साफ दिखता है।

कैमरा
जेड-3 में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 1.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश का फीचर भी उपलब्ध है। फ्रंट कैमरे से बहुत अच्छी तस्वीर नहीं आती हैं, लेकिन यह है कि जल्दी में तस्वीर के लिए यह अच्छा विकल्प है।

सॉफ्टवेयर और बैटरी बैकअप
जेड-3 में 10 ओएस वर्जन 10.2.1 लगा हुआ है। इसकी अच्छी बात यह हैै कि यह ज्यादातर एंड्रायड ऐप के लिए एक्सेप्टेबल है। हालांकि, बैटरी के बैकअप की जहां तक बात है, तो यह दूसरे ब्लैकबेरी जैसा ही है। अगर आप डाटा का इस्तेमाल रेगुलर करते हैं, तो एक बार फुल रिचार्ज से आपका पूरे दिन का काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन


अन्य फीचर्स
1.5 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3जी और वाई-फाई एनेबल फोन, 2,500 एमएएच बैटरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें