फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला चाहिए तो पढ़ें ये खबर

Mon, 02 Jun 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं सीबीएसई और आईसीएसई रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले संबंधी जानकारी लेने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। अभी तक सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन ने ही अपना प्रॉस्पेक्टस जारी किया है। शहर के अन्य प्राइवेट कालेज भी अगले कुछ दिनों में आवेदन फार्म और प्रॉस्पेक्टस जारी कर देंगे।
विज्ञापन

ये कॉलेज जारी करेंगे प्रॉस्पेक्टस

- सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया जाएगा। यह 400 रुपये का होगा। दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन फार्म अपलोड कर दिया है।
- सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज प्रिंसिपल भूषण कुमार शर्मा के अनुसार सोमवार को प्रॉस्पेक्टस लांच कर दिया जाएगा। मंगलवार सुबह 9 बजे से विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
- सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा. चरणजीत कौर सोही के अनुसार सोमवार से ही प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 11 बजे के बाद कॉलेज से प्रॉस्पेक्टस 500 रुपये में ले सकते हैं।
- सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन प्रिंसिपल डा.मीरा मोदी ने बताया कि पीयू प्रशासन द्वारा सेमेस्टर सिस्टम और फीस बढ़ाने का फैसला कुछ रोज पहले ही लिया गया है। अभी प्रॉस्पेक्टस तैयार होने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा।

सरकारी कालेजों के आवेदन ऑनलाइन

शहर के सभी पांच कॉलेजों में इस साल आवेदन फार्म ऑनलाइन मिलेंगे। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म के लिए कोई फीस भी नहीं देनी होगी। सरकारी कॉलेजों में आवेदन फार्म कब से मिलेंगे, इसका फैसला सोमवार को डायरेक्टर हायर एजूकेशन (डीएचई), स्पिक अधिकारियों और कॉलेज प्रिंसिपल की होने वाली बैठक में लिया जाएगा। मंगलवार या बुधवार से सरकारी कॉलेजों के ऑनलाइन आवेदन फार्म मिलने की उम्मीद है। डीएचई संदीप हंस ने कहा कि जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों का प्रॉस्पेक्टस 11 जून से

शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं में नए एडमिशन की तैयारियां चल रही हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार 11वीं दाखिले के लिए 11 जून से प्रॉस्पेक्टस मिलने शुरू हो जाएंगे।

शहर के 6 स्कूलों में प्रॉस्पेक्टस मिलेंगे। इन स्कूलों में सेक्टर-10, 28, 46, 37बी और 20बी शामिल हैं। शहर के सरकारी स्कूलों में करीब 14 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। प्रॉस्पेक्टस में सभी स्कूलों में सीटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें