फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कुछ यूं करेंगे जनता से सीधे बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता की बागडोर संभालने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से संवाद की तकनीक का नायाब इस्तेमाल नहीं भूले हैं। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद हाल के दिनों में उन्होंने इसका जमकर इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


सरकारी कामकाज को निपटाने के साथ रोज नए प्रयोग कर युवाओं को खुद से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर धूम मचाने के बाद अब इस क्रम में उनका निजी पेज नरेंद्र मोदी डॉट इन भी जनता से उनके संवाद का रास्ता तैयार करेगा।

इस पेज के जरिए मोदी की ओर से आम जनता को सीधे सवाल करने, उन तक संदेश या अपने विचार पहुंचाने का मौका दिया जा रहा है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री इनमें से किसी एक चुनिंदा संदेश का जवाब खुद देंगे।
विज्ञापन

जनता कैसे पहुंचेगी मोदी तक?

इस माध्यम से जनता अपनी परेशानी, सरकार की नीतियों पर अपनी राय और देश हित में सलाह प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकती है। युवाओं को साथ करने के लिए खासतौर पर तैयार किए गए इस पेज पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा देते हुए सब को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसमें कहा गया है कि भारत ने हमें काफी कुछ दिया है और अब देश के विकास में योगदान का समय आ चुका है। देश में ढेरों प्रतिभाएं हैं। जिनके जरिए दुनिया में भारत का स्थान काफी ऊपर हो सकता है। इसलिए युवाओं को देश के समावेशी विकास में साथ देना चाहिए। इसके लिए वे एक फार्म भरकर सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी से जुड़ सकते हैं।

फार्म में नाम व पते के साथ आयु, योग्यता और रुचि बताने पर विशेष जोर दिया गया है। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया के नायाब इस्तेमाल के कारण ही आज करोड़ों युवा मोदी के मुरीद बन चुके हैं। फेसबुक पर पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी के निजी पेज पर दी जा रही सूचनाएं आम जनता के बीच खास खबर बन रही है।
विज्ञापन

चार दिन में मिले दस लाख लाइक

फिलहाल ट्विटर पर मोदी के 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर 1 करोड़ 60 लाख लोग मोदी को लाइक कर चुके हैं। आलम यह है कि फेसबुक पर पीएमओ के आधिकारिक पेज को चार दिन के भीतर ही दस लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

यह पेज 27 मई को लांच किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि पीएमओ इंडिया का आधिकारिक पेज जल्द ही इस मामले में व्हाइट हाउस (12 लाख लाइक) को पीछे छोड़ देगा।

यह भी कम दिलचस्प नहीं कि फेसबुक पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को चार करोड़ लाइक्स अब तक मिल चुके हैं और 11 लाख लोगों ने उनके बारे में चर्चाएं की है। जबकि नरेंद्र मोदी के 1 करोड़ 60 लाख लाइक्स के बावजूद 28 लाख लोगों ने उन पर चर्चाएं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें