फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में ‘तीन का पांच’ रोकने को एक्स्ट्रा टाइम

Sun, 20 Jul 2014 02:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से ब्लैक कर ज्यादा दामों पर फॉर्म बेचने की शिकायत को देखते हुए देहरादून के डीएवी कॉलेज ने प्रॉस्पेक्टस बिक्री का वक्त बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


प्रॉस्पेक्टस ब्लैक करते नजर आए छात्र
कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को दोपहर बाद भी बिक्री काउंटर खोले रखे, जिससे कालेज आए किसी भी छात्र के हाथ खाली नहीं रहे। हालांकि कुछ छात्र शनिवार को भी बाहर प्रॉस्पेक्टस ब्लैक करते नजर आए।

डीएवी पीजी कॉलेज में अभी सेकेंड और थर्ड ईयर में दाखिलों के लिए प्रॉस्पेक्टस बिक रहे हैं। कुछ छात्र प्रॉक्पेक्टस खरीद कर जरूरतमंद छात्रों को ब्लैक कर रहे थे। प्राचार्य के पास शिकायत भी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को 40 रुपए वाला प्रॉस्पेक्टस 120 रुपए तक बिका। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि लंच के बाद भी प्रॉस्पेक्टस बिक्री जारी रखी गई। शनिवार को कॉलेज से 2700 प्रॉस्पेक्टस बिके।

अब तक कुल 10,700 प्रॉस्पेक्टस बिक चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10 से 12 बजे तक ही प्रॉस्पेक्टस बिक रहे थे। शनिवार को लंच के बाद भी प्रॉस्पेक्टस मिलने से कोई भी छात्र खाली हाथ नहीं गया। कॉलेज सोमवार से खुलने जा रहा है।

25 तक फर्स्ट ईयर के एडमिशन पर फैसला
हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दायर करने और इस वर्ष भी गत वर्ष जैसी दाखिला व्यवस्था लागू रखने की खबरों के बीच डीएवी कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों पर ब्रेक लगा है।

प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि 25 जुलाई तक वह फैसला ले लेंगे। समय लंबा लगा तो फिलहाल अंतरिम आदेशों के तहत मेरिट फार्म बिक्री शुरू कर मेरिट तैयार करवाएंगे। बाद में कोई और आदेश आया तो पालन किया जाएगा। जल्द ही तारीख घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन


विकासनगर में बिक रहे ‘40 के 200’
डीएवी कॉलेज में एडमिशन का क्रेज भुनाने के लिए प्रॉस्पेक्टस ब्लैक में दोगुने दामों में बेचे जा रहे हैं।

कुछ छात्र डीएवी से थोक में फॉर्म खरीदने के बाद विकासनगर और हरबर्टपुर तक बेच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हरबर्टपुर में 40 रुपए वाला प्रॉस्पेक्टस 200 रुपए में बिक रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें