फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू और संबद्ध कालेजों में दाखिले के इच्छुक हैं तो पढ़ें

Thu, 27 Mar 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और इससे संबद्ध कालेजों में नया शिक्षा सत्र 7 जुलाई से शुरू होगा और इसी दिन से अगले शिक्षा सत्र (2014-15) के लिए दाखिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को पीयू के डीयूआई प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीयू और कालेजों के वर्ष 2014-15 के एकेडमिक कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई। अब एकेडमिक कैलेंडर पर सिंडीकेट और सीनेट की ओर से मुहर लगाई जाएगी। बैठक में पूटा अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह, सीनेट सदस्य डॉ.दलीप कुमार और डॉ.आरपीएस जोश, एमसीएम डीएवी-36 की प्रिंसिपल डॉ.पुनीत बेदी के अलावा कई और सीनेट सदस्य और पीयू के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

बिना लेट फीस के दाखिला 7 से 15 जुलाई तक

इससे पहले पीयू और कालेजों में 26 मई से 6 जुलाई तक गरमी की छुट्टियां रहेंगी। पीयू और इससे संबद्ध कालेजों में बिना लेट फीस के दाखिला 7 से 15 जुलाई तक होगा और उसके बाद 16 से 28 जुलाई तक दाखिला प्रिंसिपल की मंजूरी और 500 रुपये लेट फीस के साथ होगा। कुलपति की मंजूरी लेकर देरी से दाखिला लेने वाले छात्रों को पिछले साल की तरह ही 1800 रुपये लेट फीस देनी होगी।

फर्स्ट इयर की कक्षाएं 15 जुलाई से

कुलपति की मंजूरी के साथ दाखिला 29 जुलाई से 20 अगस्त तक होगा। पिछले साल पीयू और कालेजों में दाखिला 11 जुलाई से ही शुरू हुआ था। पहले वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी जबकि पहले से कालेजों में पढ़ रहे दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। इसके बाद पीयू में 2 से 12 अक्तूबर तक ऑटम ब्रेक और 28 दिसंबर से 14 जनवरी, 2015 तक विंटर ब्रेक होगी। अगले साल भी 2 अप्रैल 2015 से पीयू की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी।

इस बार मात्र दो दिन की ऑटम ब्रेक

पीयू में इस साल सिर्फ दो दिन की ऑटम ब्रेक होगी। जबकि हर साल 8 से 9 दिन की ऑटम ब्रेक होती थी। इस बार पीयू ने ऑटम ब्रेक उस दौरान रख दी है जब पीयू में पहले से ही किसी न किसी पर्व की छुट्टी है। हालांकि ऑटम ब्रेक 11 दिनों की होगी लेकिन, इनमें से 9 दिन कोई न कोई छुट्टी है। ऐसे में ऑटम ब्रेक के नाम पर दो ही छुट्टियां होंगी।

ऑटम ब्रेक में पड़ेंगी सात छुट्टियां

पीयू में 2 से 12 अक्तूबर तक ऑटम ब्रेक रहेगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती और 3 व 4 अक्तूबर को दशहरे का अवकाश है। 5 अक्तूबर को रविवार है। इसके बाद 6 अक्तूबर को ईद-उल-जुहा और 8 अक्तूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। 9 अक्तूबर को गुरु रामदास जयंती जयंती की छुट्टी है। 11 और 12 अक्तूबर को शनिवार और रविवार है। ऐसे में ऑटम ब्रेक के नाम पर 7 और 10 अक्तूबर को ही छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

पीयू में इस बार ऐसा रहेगा एकेडमिक कैलेंडर

गर्मी की छुट्टियां-26 मई से 6 जुलाई तक
सामान्य दाखिला-7 से 15 जुलाई तक
500 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला-16 से 28 जुलाई
1800 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला-29 जुलाई से 20 अगस्त
ऑटम ब्रेक-2 से 12 अक्तूबर
विंटर ब्रेक-28 दिसंबर से 14 जनवरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें