प्रदेश शिक्षा विभाग ने जमा एक और दो कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 30 मई तक इन कक्षाओं में दाखिला ले सकते हैं।
एडमिशन के लिए 10 रुपये लेट फीस लगेगी। इससे पहले विभाग ने 17 मई अंतिम तिथि तय की गई थी। 10वीं का परीक्षा परिणाम आने और नए अपग्रेड हुए स्कूलों में प्रवेश के दौरान आ रही औपचारिक समस्याओं के कारण प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है।
निदेशक उच्चतर शिक्षा शशि सेखरी ने बताया कि इसके लिए बच्चों को 10 रुपये लेट फीस देनी होगी। विभाग के पास ऐसे कई मामले सामने आए थे। इस कारण विभाग ने समय अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद अब तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।