फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के बिजनेस स्कूल में दाखिले के लिए 31 तक करें आवेदन

Sun, 27 Dec 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) में दाखिले के लिए 31 दिसंबर 2015 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 2016-17 सत्र में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन(एमबीए) के लिए योग्य कैंडीडेट आवेदन कर सकते हैं। यूबीएस में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट(कैट) स्कोर के आधार पर दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन


यूबीएस चेयरमैन प्रो.एसके चड्ढा का कहना है कि इस साल यूबीएस स्टूडेंट को रिकार्ड सालाना पैकेज के कारण दाखिले को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि 7 स्टूडेंट्स को नामी कंपनियों ने 21-21 लाख का पैकेज दिया है। यूबीएस के 100 स्टूडेंट्स को औसतन 8.5 लाख का पैकेज मिला है।

यूबीएस में दाखिले के लिए वेबसाइट -http://ubsadmissions.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। दाखिले संबंधी पूरी जानकारी भी वेबसाइट पर दी गई है। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन चालान जनरेट होगा।
विज्ञापन


4 जनवरी तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में फीस जमा करनी होगी। फोटोग्राफ,सिग्नेचर और अन्य जानकारी 11 जनवरी तक देनी होगी। आवेदन फार्म की हार्ड कापी यूबीएस में 18 जनवरी 2016 तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें