फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी की परीक्षा देनी है तो आपके लिए जरूरी खबर

Tue, 01 Apr 2014 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा इसी महीने आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा संबंधी शेडयूल मंगलवार को घोषित किया।
विज्ञापन


वहीं, बोर्ड ने इस बार परीक्षा फार्म भरने के लिए नियमों में थोड़ा बदलाव किया है। जिन्हें भी परीक्षा देने वालों को पूरा करना होगा।

बोर्ड के सचिव गुरिदंर पाल सिंह बाठ ने बताया कि अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा 10वीं कक्षा के स्तर होगी। परीक्षा के लिए दाखिला फार्म 16 अप्रैल तक भरे जाएंगे।

विद्यार्थियों को दाखिला फार्म भरने के लिए बोर्ड के मुख्य दफ्तर आना होगा। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि दाखिला फार्म भरते समय विद्यार्थियों को मैट्रिक का असली सर्टिफिकेट व अटेस्टेड फोटो कापियां भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा फार्म जमा करवाने से पहले बोर्ड की अकादमिक शाखा से समानता पत्र हासिल करना होगा। उसे भी परीक्षा फार्म के साथ लगाना होगा।

इसके बाद भी दाखिला फार्म पूरा माना जाएगा। परीक्षा के लिए पूरे पंजाब में एक ही सेंटर बनाया जाएगा। परीक्षा के लिए सेंटर केवल मुख्यालय में होगा।

अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा दो दिन 24 और 25 अप्रैल को होगी। इसके अलावा बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर विद्यार्थियों को रोल नंबर भेजे जाएंगे। रोल नंबर हासिल करने के लिए व अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थियों को 222.श्चह्यद्गड्ढ.ड्डष्.द्बठ्ठ पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें