फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औकात से ज्यादा लिए दाखिले, फिर रोक दिया रिजल्ट

Mon, 24 Mar 2014 01:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉ त्रि-वर्षीय कोर्स के फर्स्ट सेमेस्टर में क्षमता से ज्यादा दाखिले लिए जाए पाने पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज के लॉ फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट रोक दिया गया है।
विज्ञापन


अन्य का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षाफल एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। यह जानकारी एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही घोषित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कॉलेज ने बाकी सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए एससी कैटेगरी के स्टूडेंट्स की फीस नहीं जमा की थी, ऐसे में उनका रिजल्ट रोक लिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया अब कोर्ट के आदेश और कॉलेज की ओर से फीस जमा करने के बाद बाकी सभी सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

लॉ त्रि-वर्षीय कोर्स के प्रथम सेमेस्टर में इस कॉलेज ने अपने यहां क्षमता से अधिक स्टूडेंट को दाखिला दे दिया था। जब यह मामला पकड़ा गया तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके खिलाफ जांच करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अभी यूनिवर्सिटी प्रशासन को जांच कमेटी की कोई फाइनल रिपोर्ट नहीं मिली है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

फिलहाल, लॉ प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को अभी रिजल्ट के लिए और इंतजार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें