फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते अक्तूबर में लगातार प्रदर्शन कर पुनर्मूल्यांकन की बहाली कराने के बाद अब एबीवीपी और डूसू ने सप्लीमेंट्री एग्जाम और स्पेशल चांस की बहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


स्पेशल चांस और सप्लिमेंट्री एग्जाम को छात्रों का अधिकार बताते हुए एबीवीपी और डूसू ने नॉर्थ कैंपस में प्रदर्शन किया। शांतिपूर्वक प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान छात्रों ने कुलपति कार्यालय तक मार्च निकाला। उसके बाद कार्यालय में मांगों के संबंध में प्रॉक्टर प्रोफेसर सतवंती कपूर और डीन स्टूडेंट वेलफेयर जेएम खुराना को ज्ञापन सौंपा। डूसू अध्यक्ष मोहित नागर ने कहा कि स्पेशल चांस और सप्लिमेंट्री एग्जाम की वापसी होनी चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल डीयू प्रशासन ने वर्ष 2013 में सपलीमेंट्री एग्जाम समाप्त कर दिया था, जिसके बाद इस फैसले का लगातार विरोध हो रहा है। एबीवीपी पुनर्मूल्यांकन, स्पेशल चांस और सप्लिमेंट्री एग्जाम को बहाल करने की लगातार मांग करती आ रही है, जिसमें से पुनर्मूल्यांकन की मांग को प्रशासन ने मान लिया है।

इस व्यवस्था शुरू होने के साथ ही अब छात्रों की उत्तर पुस्तिका एक ही परीक्षक जांचेगा। दो साल पहले तीन परीक्षकों से उत्तर पुस्तिका की जांच कराने के कारण पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें