फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के दौरान कम हो जाएंगे 800 टीचर!

Sat, 22 Feb 2014 06:51 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के कारण प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों की पढ़ाई एक बार फिर प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


शिक्षकों की कमी झेल रहे परिषद के करीब 800 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए मांगा गया है, जिससे अधिकारी चिंतित हैं।

इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि नोएडा में यूपी बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए करीब 800 शिक्षकों की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: छात्राएं घटीं तो शिक्षा में लगाए 141 करोड़!

हालांकि संबंधित स्कूलों से डिमांड करके उनसे जवाब मांगा गया है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा ने बताया कि स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

इसके लिए प्राइमरी के 300 शिक्षकों को इन स्कूलों में भेजा जा सकता है, जिनमें शिक्षा मित्र भी शामिल होंगे। इसके अलावा निजी और वित्त विहीन स्कूलों से शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने भी कहा कि यदि इतने शिक्षक चले जाएंगे तो प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों की शैक्षिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी। परीक्षा में ड्यूटी के लिए वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को भी लगाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें