फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव का सामना कैसे करें? इस पर युवाओं को टिप्स

Fri, 08 Nov 2013 09:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू में शुक्रवार को इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज (आईएएस) की 79वीं सालाना बैठक का आगाज हुआ।
विज्ञापन


आईएएस के अध्यक्ष प्रो. दिपांकर चटर्जी ने पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में इस सालाना बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में एकेडमी के 200 फैलो के अलावा नॉन फैलो सदस्य, शिक्षक और देशभर के वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।

इस दौरान प्रो. चटर्जी ने स्ट्रेस मैनेजमेंट, द बैक्टीरियल वेज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानव की तुलना में कीटाणु तनाव का सामना आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि कीटाणु हजारों साल जीवित रहकर मानव के लिए क्षति का कारण बनते हैं।

बैठक के उद्घाटन के दौरान पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, आईएएस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एके सूद, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के कुलपति प्रो. आर रामा स्वामी, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के कुलपति प्रो. आरके कोहली, आईआईएसईआर, मोहाली के निदेशक प्रो. एन सत्यमूर्ति, इमटेक निदेशक डॉ. गिरीश साहनी, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के महानिदेशक डॉ. गुलशन राय, पीयू के पूर्व कुलपति प्रो. आरपी बांभा और प्रो. केएन पाठक सहित कई सीनेट सदस्य भी मौजूद थे। शनिवार को बैठक का आयोजन इमटेक, सेक्टर-39 में होगा।

पीयू के कुलपति ने बैठक में हिस्सा लेने आए सभी डेलीगेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि यह सालाना बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे नोबेल पुरस्कार विजेता सीवी रमन के 125वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 15 नामी शैक्षणिक और शोध संस्थानों ने मिलकर चंडीगढ़ रीजन इनोवेशन एंड नॉलेज कलस्टर बनाया है।

उद्घाटन के बाद आयोजित किए गए दोपहर के सत्र में साइबर सिक्योरटी पर एन बालाकृष्णन ने लेक्चर दिया।

मुंबई स्थित टीआईएफआर के डॉ. आरके श्यामसुंदर सिक्योरिटी साइबर स्पेस पर अपना व्याख्यान दिया। शाम के सत्र में जेएनयू के प्रो. जयंत घोष ने टिकटिंग टाइम बम पर लेक्चर दिया।

अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी के प्रो. एसए हैदर ने भी व्याख्यान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें