फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: सीटें भरने को पांचवीं कटऑफ होगी जारी

Sun, 11 Aug 2013 09:10 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज की पांचवीं कटऑफ सूची भी जारी की जाएगी। यह कटऑफ सूची मंगलवार या बुधवार को जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसमें बीए की करीब 300 सीटें खाली हैं और बाकी अन्य नौ कोर्सेज में करीब 150 सीटें खाली चल रही हैं। ऐसे में अब इन सीटों को भरने के लिए मेरिट नीचे गिराई जाएगी और छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


लविवि के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि बीए ऑनर्स, बीबीए, बीसीए, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स और एलएलबी ऑनर्स कोर्सेज में करीब 150 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बीए में भी लगभग 300 सीटें खाली चल रही हैं। ऐसे में नौ कोर्सेज की तो पांचवीं कटऑफ सूची जारी की जाएगी मगर बीए की चौथी कटऑफ जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें