फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबी शहर में विदेशी पढ़ रहे हिंदी का ककहरा

Tue, 20 Aug 2013 09:02 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में इन दिनों चार विदेशी छात्र हिन्दी, पत्रकारिता और इंडियन आर्ट्स का ज्ञान हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका की कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लांग बीच से आए स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश डिपार्टमेंट में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इन स्टूडेंट्स को पत्रकारिता, इंडियन कल्चर के साथ ही हिन्दी का ककहरा भी सिखाया जा रहा है।

छात्र यहां दिसंबर तक पढ़ेंगे। एक सेमेस्टर की पढ़ाई के बाद इनकी परीक्षा होगी और उसके अंक कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लांग बीच में कर रहे कोर्स में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशि पांडेय ने बताया कि यह विदेशी छात्र यहां स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत छह महीने की पढ़ाई करने आए हैं।

सोमवार को इन स्टूडेंट ने पूरा एलयू कैंपस घूमा और टैगोर लाइब्रेरी सहित कई विभागों का भ्रमण भी किया। स्टूडेंट एरोन पर्लमैन ने बताया कि वे यहां हिन्दी सीखने के लिए रोमांचित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रो. निशि पाण्डेय की लीडरशिप में उन लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

स्टूडेंट चेलिसा ने कहा कि इंडिया नॉलेज के मामले में काफी रिच है। यहां पर टीचर्स भी बेहतर ढंग से कोर्स पढ़ाते हैं, हमने खुद इंग्लिश डिपार्टमेंट में यह देखा है। फिलहाल लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में आकर हमें काफी अच्छा फील हो रहा है।
विज्ञापन


प्रो. निशि पाण्डेय ने बताया कि एलयू व कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी लांग बीच के साथ हुए एमओयू के तहत एक-दूसरे की फैकल्टी में आ-जा चुकी हैं। विदेशी यूनिवर्सिटी से समझौता कर हम आपस में ज्ञान का बेहतर आदान-प्रदान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें