शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों की 11वीं में दाखिले की तीसरी काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की।
इस लिस्ट में सभी स्कूलों में सभी स्ट्रीम में 20 से 30 सीटें खाली है, क्योंकि इस लिस्ट में सभी श्रेणी की सीटों को जनरल कोटे में बदल दिया गया है।
इन स्कूलों में आवेदन फार्म मिलेंगे आज 11वीं में दाखिला ले चुके स्टूडेंट्स को स्कूल बदलने या नए सिरे से आवेदन करने के लिए शहर के 6 सरकारी स्कूलों में 13 और 14 अगस्त को आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे।
इन स्कूलों में जीएमएसएसएस-10, जीएमएसएसएस-37बी, जीजीएमएसएसएस-20बी, जीएमएसएसएस-46 और जीएमएसएसएस-मनीमाजरा शामिल हैं।
दाखिले के लिए आवेदन फार्म शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन का प्रिंट जमा कराना होगा। वेटिंग लिस्ट 30 अगस्त तक मान्य होगी।
तीसरी काउंसलिंग की खाली सीटों की जानकारी 30 अगस्त को स्कूल के नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। साथ ही 22 अगस्त को सुबह 11 बजे मेरिट लिस्ट और 23 और 25 अगस्त को अलाट हुए स्कूल में फीस जमा की जाएगी।