फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बावजूद डूब गए एलयू के 38 कोर्स

Sat, 05 Oct 2013 02:34 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में तमाम कोशिशों के बावजूद 38 कोर्स डूब ही गए। यह कोर्स पीजी व डिप्लोमा के हैं। जबकि इस बार विवि प्रशासन ने ऑफ कैंपस ऑन लाइन काउंसलिंग के जरिए स्टूडेंट को दाखिले के लिए अधिक चॉइस दी।
विज्ञापन


इसके तहत पहली बार ऐसा हुआ कि स्टूडेंट ने अगर किसी विभाग में दाखिले के लिए आवेदन किया है और उसे उस कोर्स में प्रवेश नहीं मिल रहा है तो वह अपना कोर्स बदलकर दूसरे में प्रवेश ले सकता है।

इसके लिए विवि प्रशासन ने अलग से आवेदन फॉर्म भी भरवाए। इसके अलावा पीजी कोर्सेज में इस बार कम से कम पांच मेरिट सूची जारी की गईं।

आवेदन करने वाले लगभग सारे स्टूडेंट्स को खंगालने के बावजूद विवि प्रशासन इन कोर्सों को नहीं बचा सका। इतना ही नहीं इस बार पीजी कोर्सों में कम से कम 20 सीटें या फिर 40 प्रतिशत सीटें भरने पर ही कोर्स चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इन दोनों में से जो भी नियम लागू हो जाए उस पर कोर्स चलाने का निर्णय लिया गया। इस नए नियम के बावजूद भी सीटें नहीं भर पायी हैं। जबकि पिछले साल एलयू में सेल्फ फाइनेंस कोर्स तभी चलते थे जब कम से कम 40 प्रतिशत सीटें भरें।

नियम में शिथिलता के बावजूद काफी कोर्स डूब गए। हलांकि एलयू प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस बार स्टूडेंट के सामने दाखिले के काफी विकल्प रखे।

ऐसे स्टूडेंट जो पहले किन्हीं वजहों से दूसरे कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे उन्हें भी दाखिले के लिए दोबारा मौका दिया गया ताकि उनका साल बर्बाद न हो।
विज्ञापन


फिलहाल इस पूरी प्रक्रिया से काफी स्टूडेंट लाभान्वित भी हुए हैं। 30 सितंबर को एलयू में पीजी व यूजी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें