गर्मी के कारण शुक्रवार को सुजानपुर के शहीद कैप्टन अरुण सिंह जसरोटिया सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 29 छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ी। एक शिक्षिका को भी चक्कर आ गया।
तीन छात्राओं और अध्यापिका को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। छात्राओं के बेहोश होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने छुट्टी कर दी। मीड डे मील की भी जांच की गई।
सूचना पर डीसी पठानकोट सुखविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रार्थना सभा के दौरान ज्यादा समय तक गर्मी में खड़े रहने के कारण छात्राएं बेहोश हुई हैं।