फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून चैलेंजर ने बीएससी ब्वॉयज को रौंदा

Fri, 11 Jul 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
71वें लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग में दून चैलेंजर ने बीएससी ब्वॉयज को एक दर्जन गोल से रौंदकर लीग में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


अजहर ने दून चैलेंजर को दिलाई बढ़त
पवेलियन ग्राउंड में पहला मैच दून चैलेंजर और बीएससी ब्वॉयज के बीच खेला गया। मैच के चौथे व आठवें मिनट में अजहर ने गोल कर दून चैलेंजर को 2-0 की बढ़त दिलाई।

12मिनट में अभय, 15वें दीपक, 17वें में सौरभ ने लगातार तीन गोल कर दून चैलेंजर का स्कोर 5-0 कर दिया। 22वें मिनट में दीपेश और 27वें मिनट में अजहर ने अपना तीसरा गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


41वें मिनट में अभय, 47वें मिनट में अजहर, 48वें मिनट में सौरभ, 50वें मिनट में अभय और 58वें मिनट में पृथ्वी ने लगातार पांच गोल कर टीम को 12-0 से बड़ी बढ़त दिला दी।

मैच के अंत तक बीएससी ब्वॉयज एक गोल नहीं कर सकी। दूसरा मैच चंद्रबनी और नगर निगम के बीच हुआ। एकतरफा मैच में चंद्रबनी ने 4-0 से जीत हासिल की।

मोहित ने 26वें व 28वें मिनट में दो गोल किए। आनंद ने 50वें व शुभम ने 58वें मिनट में गोल दागा।

नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें